सीआरपीएफ कैम्प दुर्गापुर में समूचे भारतवर्ष की इन्टर सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुभारंभ

सीआरपीएफ कैम्प दुर्गापुर में समूचे भारतवर्ष की इन्टर सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुभारंभ

दुर्गापुर : इस्पात नगरी दुर्गापुर में सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के भीतर *इन्टर सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट* के आयोजन का भव्य शुभारंभ किया गया। यह टूर्नामेंट 20 अगस्त से 25 अगस्त तक बैडमिंटन के सभी आयामों के साथ नियमित चलेगी। इस टूर्नामेंट में समूचे भारतवर्ष के सीआरपीएफ की कुल 25 टीमें भाग ले रही हैं जिसमें सैकड़ों निपुण खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों जैसे-पुरुष सिंगल्स एवं डबल्स, महिला सिंगल्स, 45 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के लिए- सिंगल्स व डबल्स, टीम चैम्पियनशिप- सिंगल्स व डबल्स आदि में हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि आदरणीय श्री *नदीम अहमद समदानी, पुलिस उप महानिरीक्षक*, ग्रुप केंद्र दुर्गापुर द्वारा इस टूर्नामेंट के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की गई। इस मौके पर ग्रुप केंद्र दुर्गापुर के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री समदानी ने यह भी बताया कि दुर्गापुर कैम्प को इस बड़े आयोजन के लिए चुना जाना हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है। सभी खिलाड़ियों से अपील की गई कि खेल-भावना को ऊपर रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें। खेल प्रतिस्पर्धा में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए अनुभवी एवं प्रोफेशनल रेफरी तथा अंपायर नियुक्त किया गया है। सभी खिलाड़ियों द्वारा अपनी टीम के साथ सेक्टर की झण्डा लिए भव्य एवं मनमोहक मार्च-पास्ट किया गया जो सीआरपीएफ की अनुशासित बल की गाथा को परिलक्षित करता है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0